चम्पावत: जिले मे रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया ।भाइयों की कलाई में राखी बांध कर बहनों ने लंबी उम्र की कामन की
वहीं भाइयों की ओर से बहिनों को आकर्षक उपहार भेंट में दिए गए। सुबह से ही महिलाएं भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए अपने अपने घरों से निकल पड़ी। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से महिलाओं को उपलब्ध गई निशुल्क बस सेवा का महिलाओं ने खूब लाभ उठाया। हालांकि अधिकांश मार्गों पर रोडवेज बस सेवा संचालित नहीं होने के कारण महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा