कैरो: लोहरदगा में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों से बोले डीएसई खेलों में है सुनहरा भविष्य।
झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के तत्वावधान में शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे डायट परिसर, चिरी स्थित खेल मैदान में 65वीं जिला स्तरीय दो दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कैरो सहित सभी प्रखंडों की प्रखंड स्तरीय विजेता टीमों ने भाग लिया।