आगरा: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपए निकालने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के अभियुक्त को डॉल्फिन वाटर पार्क के पास से दबोचा गया
Agra, Agra | Jan 15, 2026 थाना सिकन्दरा क्षेत्र में ATM कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह साथियों के साथ मिलकर एटीएम पर लोगों का कार्ड बदलकर ठगी करता था। इसके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, 5 एटीएम कार्ड,2 सिम कार्ड, 4 हजार नगद बरामद हुए है।