आगरा: ताजमहल में शाहजहां उर्स को लेकर एएसआई दफ्तर पर हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन, आयोजन रोकने की मांग की
Agra, Agra | Jan 15, 2026 आगरा में ताजमहल के अंदर प्रस्तावित तीन दिवसीय शाहजहां उर्स को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने एएसआई कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी और पुतला दहन कर उर्स पर रोक की मांग की। उनका कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सुरक्षा के मद्देनजर ताजमहल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।