कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में पत्रकारों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Nov 25, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में सोमवार शाम करीब पांच बजे सीएम हेमंत सोरेन से पत्रकारों ने मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने सीएम हेमंत सोरेन को दूसरी बार चुने जाने पर बधाई देने के साथ उनकी अगली सरकार के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान पत्रकारों ने सीएम हेमंत सोरेन से पत्रकारों की समस्याओं के मुद्दे पर चर्चा की, जिसपर सीएम हेमंत सोरेन ने समाधान का आश्वासन दिया।