कांके: मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Nov 25, 2024 मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का सोमवार दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त वरुण रंजन ने जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर उपायुक्त ने मोरहाबादी मैदान का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कई अहम दिशा निर्देश दिए।