कांके: एसएसपी कार्यालय में अपराध गोष्ठी और सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Nov 25, 2024 समाहरणालय के एसएसपी कार्यालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार शाम करीब चार बजे अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों को धन्यवाद दिया।