हसनपुर: किशोर को सांप ने काटा, 12 घंटे तक रस्सी में बांधकर नदी में रखा, अंधविश्वास के चलते गई जान
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर में अंधविश्वास ने एक किशोर की जिंदगी छीन ली। भूसा निकालने गए किशोर को सांप ने डस लिया, जिसके बाद वह अचेत हो गया। लेकिन परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और टोटकों के चक्कर में पड़ गए। परिजनों ने किशोर को गंगा के बहते पानी में बांधकर जहर उतारने की कोशिश शुरू कर दी। घंटों तक यही सिलसिला चलता रहा है।