उचेहरा: फैसला आने के बाद भी किसान को नहीं मिला जमीन का अधिपत्य, तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहा
उचेहरा तहसील अंतर्गत ग्राम कोरबारा के एक कृषक को तहसील न्यायालय से अपने पक्ष में फैसला आने के बाद भी अब तक जमीन का अधिपत्य नहीं मिल पाया है। मामले में अधिपत्य दिलाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा टीम का गठन भी किया जा चुका है, लेकिन राजस्व अमले की उदासीनता के चलते कृषक को अभी तक जमीन का अधिपत्य नहीं मिला हैं।