कटंगी: पाथरवाड़ा में मृत मवेशी के अंतिम संस्कार पर विवाद, शव सड़क पर रखा; पुलिस ने कराया निपटारा
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाथरवाड़ा में मृत पालतू मवेशी का शव सड़क पर रखकर विवाद की स्थिति बन गई। मामला मवेशियों के अंतिम संस्कार की जमीन से जुड़े विवाद का था, जिसमें पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही अंतिम संस्कार हो पाया।जानकारी के अनुसार गांव के भेजनलाल ठाकरे के पालतू मवेशी की मौत हो गई थी। परिजन उसकी अंतिम क्रिया के लिए शव को गांव क