फर्रुखाबाद: नोएडा में करंट की चपेट से नाले में गिरे युवक की मौत की जानकारी चाचा मोहित कुमार ने दी
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी इंजीनियर आर्यन पुत्र संजय कुमार उम्र करीब 23 वर्ष की बारिश के दौरान खंबे में करंट की चपेट से नाले में गिरकर मौत हो गई, इसके संबंध में मृतक के चाचा मोहित कुमार ने शनिवार शाम करीब 5:15 पर बताया कि हमारे पास कॉल आई थी कि तुम्हारा भतीजा चिपक गया है, आप आ जाओ जल्दी से, उसके बाद हम लोग गाड़ी करके अस्पताल पहुंचे