गंगरार थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में 2 और अवैध पिस्टल व 2 मैगजीन बरामद कीं। अब तक कुल 3 पिस्टल व 5 मैगजीन जब्त हो चुकी हैं। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 26 मई को हाईवे पर मुखबिर सूचना पर बबलु सिकलीगर, दीपक, निखिल व जितेंद्र को गिरफ्तार किया।