पौड़ी: लोकनिर्माण विभाग ने कल्जीखाल शहीद मनीष पटवाल मोटर मार्ग सहित अन्य सड़कों का किया औचक निरीक्षण
Pauri, Garhwal | May 7, 2025 लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड पौड़ी ने आज बुधवार को कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत घंडियाल, गढ़कोट, पाली, डांगी, सुराल गांव, बुटली समेत शहीद मनीष पटवाल निर्माणाधीन मोटर मार्ग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में प्रांतीय खंड पौड़ी के अधिशासी अभियंता विवेक सेमवाल ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति और अधूरे कार्यों पर चिंता व्यक्त की गई।