ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी को बांधी राखी
सम्भल रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी को राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी सभी बहनों को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जनसुरक्षा के साथ-साथ समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस का दायित्व है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा राखी बांधकर दिए गए स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
Chandausi, Sambhal | Aug 28, 2026