बिजावर: केन-बेतवा परियोजना स्थल पर फिर भड़का तनाव, ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी पुलिस पर किया पथराव
छतरपुर जिले के ढौंढ़न-पल्कौहां गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। परियोजना स्थल पर आज गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।