जतारा: मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, जतारा नगर में निकाला फ्लैग मार्च
जतारा। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में जतारा नगर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में क्षेत्र के चार थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन से शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील