लखनपुर: आश्रित ग्राम झाड़ीपुर में लखनपुर जनपद अध्यक्ष शशि कला विक्रम सिंह के आतिथ्य में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न
ग्राम पंचायत कुंवरपुर, झाड़ीपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हर घर मूंगा, साफ-सफाई अभियान, न्योता भोज एवं पालक सम्मेलन सहित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला विक्रम सिंह सरपंच चमन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे