अवैध हथियार मामले में पुलिस की दूसरी कार्रवाई, सह-आरोपी रविन्द्र गिरफ्तार।
#fatehabad #police
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भट्टू कलां पुलिस ने .30 बोर अवैध पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सह-आरोपी रविन्द्र उर्फ रवि पुत्र जगदीश निवासी ढिगसरा को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले में पुलिस द्वारा पहले आरोपी अमन कुमार को अवैध हथियार सहित काबू किया गया था। थाना भट्टू कलां प्रभारी वीरसिंह ने बताया कि पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम एवं गश्त के दौरान गांव बनगांव से ढिंगसरा की ओर जा रही थी। गांव ढिंगसरा के नजदीक आरोपी अमन कुमार से .30 बोर का एक अवैध पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूसों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसमें अन्य व्यक्तिय�