फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज से एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता नन्ने खान ने बताया कि उनकी बेटी 22 तारीख को दोपहर करीब 2:50 बजे घर से दवा लेने के बहाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।