वारिसनगर: वारिसनगर स्थित आईडीपीएस में विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने एनुअल फंक्शन का फीता काटकर किया उद्घाटन।
वारिसनगर प्रखंड के रहुआ स्थित इंटर नेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर उद्घाटन किया।वहीं दशम वर्ग के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में उक्त विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।