वारिसनगर: मथुरापुर पुलिस ने एक फरार वारंटी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत मथुरापुर ओपी के थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गये वारंटी की पहचान नगर निगम मथुरापुर वार्ड संख्या 13 निवासी स्व मोo हदीश का पुत्र मोo रईस के रूप में की गई है। इधर थाना अध्यक्ष ने कागजी भीम पूरा कर जेल भेज दिया है।