तिघरा जलाशय के दूसरी बार खोले गए गेट
तीन गेट खोलकर अतिरिक्त पानी सांक नदी में छोड़ा,
तिघरा के निचले क्षेत्र में बसे गांवों के लोगों को किया गया सतर्क
वर्तमान मानसून मौसम में तिघरा जलाशय में क्षमता से अधिक पानी आने पर दूसरी बार बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई है। रविवार शाम तिघरा बांध के तीन गेट खोलकर अतिरिक्त पानी सांक नदी में छोड़ा गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी जलाशय के तीन गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई थी।
तिघरा जलाशय के गेट खोलने से पूर्व जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा सांक नदी के किनारे एवं जल निकासी क्षेत्र में बसे गांवों के निवासियों को सतर्क किया गया। साथ ही लोगों को नदी किनारे न जाने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
तिघरा जलाशय से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी सांक नदी के माध्यम से मुरैना जिले में स्थित पिलौआ बांध तक पहुँचेगा। जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
तिघरा जलाशय से छोड़े गए पानी से प्रभावित होने वाले ग्वालियर जिले के क्षेत्रों में तिघरा, कैथा, तालपुरा, महिदपुर, पृथ्वीपुर, कुलैथ, अगरा भटपुरा, दुगनावली एवं तिलघना ग्राम शामिल हैं। इसी प्रकार मुरैना जिले के प्रभावित क्षेत्रों में पहाड़ी, जखौदा एवं बामोर क्षेत्र शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने तिगरा के निचले क्षेत्रों में बसे गांव के निवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, सांक नदी के किनारे न जाएँ तथा प्रशासन और जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आवश्यक निर्देशों का पालन करें।
#gwalior
#TighraDam
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026