छात्र-छात्राओं को पुलिस अधिकारियों ने रोड सेफ्टी और कानून के बारे में जानकारी दी(निसंग) जिला कप्तान कर्ण गोयल के दिशा अनुसार समय-समय पर छात्र-छात्राओं को कानून से संबंधित जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और आज थाना निसंग में अजय कुमार पुलिस अधिकारी की अध्यक्षता में स्कूल के छात्र-छात्राओं को थाने में जागरूक अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कृष्ण कुमार थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को रोड सेफ्टी साइबर क्राइम और जो बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं उनको टूव्हीलर और फोर व्हीलर ना चलने के बारे में बताया और उनके जरिए सभी को हेलमेट पहनने के लिए भी जानकारी दी। अगर किसी को कोई दिक्कत आ जाए तो आप डायल 112 पर फोन करें आपके पास तुरंत पुलिस सहायता दी जाएगी। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूरे निसिंग पुलिस थाने का भ्रमण किया और जानकारी इकट्ठा की। छात्र-छात्राएं थाने के सभी कर्मचारियों से मिले और सभी के द्वारा उनको अच्छी तरह मोटिवेट किया गया
Nising, Karnal | Oct 28, 2026