होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगरपालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन
शुक्रवार को नर्मदा पुरम नगर पालिका परिसर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं 75 सुपर शहर अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव व हेमेंहश्वरी पटले उपस्थिति रही।