भाजपा नेत्री सह पांकी की पूर्व जिला परिषद सदस्य लवली गुप्ता ने गुरूवार को पांकी कोनवाई की ममता देवी और उसके बच्चे की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पांकी समेत पूरे जिले में संचालित अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों में अप्रशिक्षित डाक्टर मरीजों का ऑपरेशन करते हैं और उनकी जान ले लेते हैं।