पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी नौशाद आलम ने गुरूवार दोपहर साढे तीन बजे पलामू जिला न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोर्ट परिसर के साथ साथ हाजत की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां मिलने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगायी और तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। डीआइजी के साथ मेदिनीनगर के एसडीपीओ भी थे l