मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड: मौसम विभाग रांची ने पालमु सहित पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित
रांची मौसम विभाग ने झारखंड के पांच जिलों में पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार और हजारीबाग में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरुवार की अहले सुबह से ही रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण नदी-तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।