मेदिनीनगर (डालटनगंज): बंशीखुर्द में वन भूमि की जुताई रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला, चालक गंभीर रूप से घायल
पलामू के मनातू थाना के बंशीखुर्द में बुधवार की रात अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में चालक समेत सात वनकर्मी जख्मी हुए जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने सभी वनकर्मियों को बाहर निकाला,जबकि हमला करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए हैं। चौकीदार पिंटू पर वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई का आरोप लगा है l