झारखंड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने गुरुवार की सुबह करीब 11बजे मेदिनीनगर के पटेलनगर स्थित आवास पर प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जिले में चतुर्थ वर्गीय पदों पर बहाली में आरक्षण रोस्टर का पालन कर पलामू वासियों को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा के माध्यम से हेमन्त सरकार को बहाली सुनिश्चित करनी चाहिए।