गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की पहचान बन गया है भाजपा सरकार की- क्यामुद्दीन अंसारी
आरा के धनुपरा में गरीबों के घरों पर चला भाजपा सरकार का बुलडोजर.
आरा 3 जून 2026.
भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि आरा के धनुपरा बाधार में 10 घर के गरीबों पर चला भाजपा सरकार का बुलडोजर.पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी. घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित परिवारों से भाकपा माले नेता ने कहा कि आज गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की पहचान बन चुकी है भाजपा सरकार.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पुरे आरा शहर में गरीबों के घरों उजाड़ने पर आमादा है भोजपुर प्रशासन.एक पखवारे में घरहरा, अम्बेडकर कालोनी, पकड़ी,शितलटोला मुसहरी, और कल धनुपरा में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला कर उनके घरों को ढाह दिया गया.भाकपा माले नेता ने कहा कि इस बुलडोजर राज के खिलाफ भाकपा माले ने अभियान चला रहा है इसके तहत 12 जून 2026 को आरा अंचल कार्यालय के समक्ष धरना/प्रदर्शन करने का फैसला लिया है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जिन गरीबों के घरों पर भाजपा सरकार ने बुलडोजर चलवाया है उन घरों के पीड़ित परिवारों से आहृवान किया है कि वे 12 जून 2026को अंचल कार्यालय पर पहुंचे.जहां उजाडे गये गरीबों को पुनः बसाने का सवाल प्रमुखता से उठाया जायेगा.
क्यामुद्दीन अंसारी
Arrah, Bhojpur | Jun 4, 2026