चूरू: चूरू कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता, मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, सड़क से संसद तक लड़ाई का ऐलान
Churu, Churu | Jan 10, 2026 चूरू में शनिवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जिला प्रभारी विधायक हाकम अली खान ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा बचाने के लिए हर गांव, हर वार्ड और हर गली में विरोध प्रदर्शन करे।