धर्मशाला : धर्मशाला बस अड्डे के समीप हुई भारी स्लाइडिंग से ऐतिहासिक कला संग्रहालय की इमारत पर खतरा मंडराने लगा है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा खिसक गया, जिससे संग्रहालय परिसर और आसपास का क्षेत्र संवेदनशील हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है और प्रभावित स्थल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। Kangra Express
कला संग्रहालय अधिकारी रितु मलकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बारिश के कारण स्लाइडिंग हुई है, जिससे संग्रहालय की इमारत को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल संग्रहालय की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, ऐसे में लोगों से भी सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्र में न जाने की अपील की गई है।
#KangraExpressNews #KangraExpress #DharamshalaNews #KangraNews #HimachalNews #BreakingNews #Landslide #Dharamshala #KalaSangrahalaya #MuseumNews #RainAlert #MonsoonUpdate #HeavyRain #HimachalPradesh #LocalNews #NewsUpdate #TrendingNow #ViralNews #FacebookReels #HimachalBreaking
Kangra, Kangra | Jul 30, 2026