श्री काशी विश्वनाथ की फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से की गई ₹10 लाख की ठगी, काशी न्यास के सीईओ ने DGP से की शिकायत
Sadar, Varanasi | Jul 19, 2024 वाराणसी। बाबा भोले नाथ की नगरी काशी में आगामी सावन के माह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा के दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किया गया है। इसी बीच काशी विश्वनाथ मंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से लाखों के ठगी का मामला सामने आया है।