वाराणसी के संतों ने सरकार के फैसले का स्वागत कियाः कहा- सही है नाम लिखें दुकानदार
Sadar, Varanasi | Jul 19, 2024 उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार की तरफ से एक नया नियम जारी किया गया है। आदेश के अनुसार-कांवड़ यात्रा के रास्ते में हर खाने वाली दुकान या ठेले के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड यानी अपना नाम लिखवाना होगा। यूपी सरकार के इस फैसले को काशी के संत समिति ने दिल से स्वागत किया है।