लंका थाना के तीन कथित वसूली लिस्ट वायरल, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जांच की मांग
Sadar, Varanasi | Jul 19, 2024 आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने उन्हें कतिपय सूत्रों से प्राप्त थाना लंका से संबंधित तीन कथित वसूली लिस्ट की प्रति डीजीपी, यूपी को भेज कर उनकी सत्यता की जांच कराते हुए अग्रिम कार्रवाई किए जाने की मांग की है.