वाराणसी के हनुमान घाट पर युवक डूबाः अंतिम संस्कार के बाद नहाते समय हादसा, रेस्क्यू में जुटी जल पुलिस
Sadar, Varanasi | Jul 19, 2024 वाराणसी में रिश्तेदारी में आकस्मिक मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में नहाते समय डूब गया। उसके साथ स्नान कर रहे परिजन और रिश्तेदार उसकी तलाश में जुटे रहे और जल पुलिस को भी सूचना दी। रात में गंगा में घंटों तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका।