गायघाट: मैठी टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, टोल प्रबंधक ने शुरू की जांच
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा पर गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे में जमकर मारपीट हुई। इसी घटना में टॉल प्लाजा के वीआईपी लेन में तैनात दी गार्ड जख्मी हो गए। टॉल कर्मियों ने बताया कि चार गाड़ी वीआईपी लेन से निकलना चाह रही थी। मना करने पर गाड़ी में सवार दस लोगों ने ने बाहर निकल मारपीट करने लगे।