गायघाट: कांटा एमआरडीएस कॉलेज में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का हुआ शुभारंभ, विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास हुए
गायघाट के कांटा स्थित महंत रामदास इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार दोपहर एक बजे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुजफ्फरपुर पूर्वी के सभी प्रखंड से स्वयंसेवक उपस्थित हो विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास एवं बौद्धिक के माध्यम से वर्तमान स्थिति और समाज केप्रदृश्य के बारे में जाना।