कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार पोहरी एसडीम श्री जे.पी.गुप्ता ने अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम अनभौरा में लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की 150 बीघा से अधिक पट्टे की भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया। संयुक्त राजस्व एवं पुलिस दल की मौजूदगी में भूमि पर 64 पट्टाधारी जनजातीय परिवारों को पुनः विधिवत कब्जा दिलाया गया।
एसडीम श्री जे.पी. गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि गरीब, दलित एवं जनजातीय परिवारों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri