सतना के अमौधा निवासी बाइक सवार धनपत अहिरवार नागौद जा रहा था । बाइक जैसे ही कचनार मोड पहुंची ट्रेलर वाहन बाइक को पीछे से ठोकर मारते हुए फरार हो गया । एक्सीडेंट में बाइक सवार धनपत गंभीर घायल हो गया और एक हाथ फ्रैक्चर हो गया । पुलिस घायल को नागौद अस्पताल ले गई, जहां से उसे बुधवार की रात 1030 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर के दिया गया है ।