ग्राम लालपुर में शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पथराव में तीन लोग हुए घायल
अमरपाटन थाना क्षेत्र की ग्राम लालपुर में शादी समारोह में डीजे में नाचने को लेकर बरातिया व घरातियों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले हैं। इस पत्थर के हमले से घराति पक्ष के अमित कॉल,अजय कॉल,अंकुश कॉल घायल हुए हैं।जिन्हें लोगों द्वारा ईलाज के लिए CHC अमरपाटन लाया गया था। जहां पर डॉ ने इन तीनों को ईलाज देने के बाद छुट्टी दे दी है।