सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उमरी में पैसे के लेनदेन को लेकर एक दर्जन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया
सतना के उमरी के पास पैसे के लेन देन पर एक दर्जन युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया है जिससे युवक घायल है,और सतना जिला अस्पताल में इलाजरत है,घायल युवक अहरी टोला निवासी फैजान खान बताया जा रहा है,घायल के साथी ने बताया कि फैजान उमरी स्थित साईं गार्डन के पास अपने किसी काम के एवज में पैसे लेने गया था जहां एक दर्जन लोगो ने हमला कर दिया।