फॉर्म-7 के नोटिस को लेकर हल्द्वानी में असमंजस, नागरिकों ने उठाए सवाल
हल्द्वानी में मतदाता सूची के SIR अभियान के तहत फॉर्म-7 में दर्ज आपत्तियों को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोगों का कहना है कि उनके नाम पर आपत्ति दर्ज होने की जानकारी नहीं मिल रही है।जबकि कुछ मामलों में यह भी सवाल सामने आया है कि जिस व्यक्ति के नाम से आपत्ति दर्ज की गई है, उसे खुद यह जानकारी नहीं है कि उसने किसके नाम पर आपत्ति लगाई है।
इसी मुद्दे को लेकरसमाज सेवी उवैस राजा जिनके नाम पर भी आपत्ति लगी है और मतीन सिद्दीकी स्थानीय नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सामने फॉर्म-7 के नोटिस, आपत्तियों की प्रक्रिया और लोगों के बीच पैदा हो रहे भ्रम को लेकर अपनी बात रखी।
नागरिकों का कहना है कि यदि किसी मतदाता के नाम पर आपत्ति दर्ज की गई है तो उसे इसकी स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वह समय रहते अपना पक्ष रख सके और किसी भी तरह की गलतफहमी या शिकायत का समाधान निर्धारित प्रक्रिया के तहत हो सके।
मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि फॉर्म-7 से संबंधित आपत्तियों के नोटिस बीएलओ के माध्यम से संबंधित लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति अपना पक्ष रख सकेंगे और नियमानुसार आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
अब बड़ा सवाल यही है कि फॉर्म-7 के तहत दर्ज आपत्तियों की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ती है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रत्येक संबंधित व्यक्ति को नोटिस की जानकारी मिले और उसे अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाए।
📍 हल्द्वानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर के लिए जुड़े रहें I7 News के साथ।
आपके क्षेत्र में भी अगर फॉर्म-7, SIR या मतदाता सूची से जुड़ी कोई समस्या सामने आई है, तो हमें जानकारी दें।
#I7News #Haldwani #Form7 #SIR #मतदाता_सूची #Form7Notice #SIRUttarakhand #HaldwaniNews #UttarakhandNews #Banbhoolpura #बनभूलपुरा #उमेशराजा #CityMagistrate #BLO #VoterList #VoterListUpdate #मतदाता_सूची_पुनरीक्षण #आपत्ति #आपत्ति_निस्तारण #हल्द्वानी_समाचार #उत्तराखंड_समाचार #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #I7NewsHaldwani #NainitalNews #UttarakhandGovernment