मोदीनगर: मुठभेड़ के बाद बदमाश की गिरफ्तारी होने पर व्यापारियों ने अंकुर विहार एसीपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि दो नंबर इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित मेडिकल स्टोर संचालक से तमंचे के बल पर ₹10000 नकदी लूट ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक बदमाश विकास तोमर उर्फ विक्की को लालबाग कॉलोनी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। लूट का खुलासा करने और पैसे वापस दिलाने पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।