मोदीनगर: महामाया देवी मंदिर परिसर में लगने वाली दुकानों में धांधली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मोदीनगर तहसील में प्रदर्शन किया
गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर के आसपास हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार चुनाव को लेकर मिला नहीं लगेगा। नगर पालिका ने इस बार सिर्फ चढ़ावे का ठेका छोड़ा है। मंगलवार को ग्रामीण मोदीनगर तहसील पहुंचे। उनका आरोप है कि जिस ठेकेदार को ठेका दिया है वह मनमानी कर रहा है। उन्होंने मंदिर ठेकेदार की दुकान की संख्या निर्धारित करने की मांग की।