मोदीनगर: मुरादनगर में एसएसटी टीम ने सुराना पुल से गाड़ी से 3 लाख 10 हजार का कैश बरामद कियाl पुलिस कैश के बारे में पूछताछ कर रही
जिला बागपत के पांची गांव निवासी इरशाद पुत्र बंदू अपनी गाड़ी से मुरादनगर आ रहे थे। सोमवार रात पुलिस टीम मुरादनगर एसएसटी टीम के साथ मिलकर सुराना पुल पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी ली। पुलिस और टीम को गाड़ी से करीब 3 लाख 10 हजार का कैश बरामद किया है l यह कैश कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसके लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।