मोदीनगर: कादराबाद ईट भट्ट के पास से पुलिस ने 2 ई रिक्शा चोर को गिरफ्तार किया है, कब्जे से ई रिक्शा बरामद हुआ।
एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार दोपहर मोदीनगर थाना क्षेत्र के कादराबाद ईंट भट्ठे के पास चैकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम वसीम और शाहनवाज बताए है। दोनों ने नशीला पदार्थ पिलाकर एक व्यक्ति का ई-रिक्शा चोरी किया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।