मुंगेर: डिप्टी मेयर खालिद हुसैन ने गौशाला की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया, एक महीने में आश्वासन न मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी
Munger, Munger | Jan 1, 2026 1 जनवरी गुरुवार दोपहर को डिप्टी मेयर खालिद हुसैन ने गौशाला की बदहाल स्थिति को लेकर बड़ा संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे हर हाल में गौशाला की तस्वीर बदलकर रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें जहां भी जाना पड़े और जिस स्तर तक प्रयास करना पड़े। डिप्टी मेयर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं और पशुओं की दुर्दशा को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।