गौतम बुद्ध नगर: नोएडा हाट में चल रहे उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे
24 जनवरी शुक्रवार को नोएडा हाट में चल रहे उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह पहुंचे हैं। इस मौके पर प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह का नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया है। बृजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2017 के बाद से ही पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से उत्तर प्रदेश दिवस को मनाया जा रहा है।