गौतम बुद्ध नगर: एनटीपीसी कंपनी के पास से पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अंकित के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है, जो लंबे समय से जनपद से वाहनों को चुराकर बाहर के राज्यों में सस्ते दामों में बेच रहा था।